November 5, 2026 4:54 am

एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंगलवार 3 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बढ़ौली चौराहे से आरोपी अजय बहादुर सिंह उर्फ सिम्पू सिंह (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मीरजापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निबावल (सेमरिहा) निवासी स्वर्गीय केवलभान सिंह का पुत्र है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 318(2), 336(3), 340(2) और 345(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस में उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी चुर्क, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव और कांस्टेबल रामसिंह शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!