November 2, 2026 4:18 pm

घाटी के खाई में गिरी मुर्गियों से लदी पिकअप, चालक गंभीर घायल

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी में सोमवार भोर में मुर्गियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप चालक नौगढ़ से मुर्गी फार्म हाउस से मुर्गियां लादकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। इसी दौरान मारकुंडी पुरानी घाटी उतरते समय वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!