November 2, 2026 4:18 pm

जनसुनवाई में डीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण, शेष के लिए तय की गई समय-सीमा,निष्पक्ष पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता -डीएम

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी चर्चित गौंड ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कहा कि जनसामान्य की प्रत्येक समस्या का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं और न्याय से वंचित न रहे।जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, स्वास्थ्य और नगर निकाय से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष के लिए संबंधित विभागों को समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!