November 2, 2026 4:17 pm

ऑपरेशन मुस्कान बना मासूम के चेहरे पर मुस्कान की वजह,मात्र 5 घंटे में बिछड़े परिवार से मिलाया

पुलिस ने दिखाया मानवी चेहरा, ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोन थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा की सराहनी पहल, लावारिस हाल में मिला 4 साल का बच्चा,5 घंटे में परिजनों से मिलाया

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल)। माता-पिता से बिछड़े चार वर्षीय मासूम की आंखों में अपनों से मिलने की आस थी, तो उसे सुरक्षित घर पहुंचाने की चुनौती पुलिस के सामने थी। करीब पांच घंटे की लगातार मशक्कत, सीसीटीवी फुटेज की जांच और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद कोन पुलिस ने मासूम को उसके परिवार से मिला दिया।जानकारी के मुताबिक, रविवार, 1 नवंबर को थाना क्षेत्र में करीब चार वर्ष का एक बच्चा अकेले भटकता मिला। कम उम्र होने के कारण वह अपना नाम और घर का पता बताने में असमर्थ था। बच्चे को देखकर पुलिस ने तत्काल उसे अपने संरक्षण में लिया और परिजनों की तलाश शुरू की।पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मासूम के परिवार और गांव की पहचान करना था। इसके लिए टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों और रास्तों में आने-जाने वालों से पूछताछ की गई। तकनीकी पड़ताल और जमीनी स्तर की पूछताछ धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ी।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ग्राम देवाटन पहुंची। वहां ग्रामीणों को बच्चे की तस्वीर दिखाकर पहचान कराई गई। मासूम की पहचान सद्दाम हुसैन निवासी ग्राम देवाटन के पुत्र दिलकश राजा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक सत्यापन कर बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाना है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!