November 2, 2026 6:27 pm

मुकुंद स्वरूप मिश्रा को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर सोनभद्र में हर्ष

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दी बधाई, जताई व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद

सोनभद्र। राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर सोनभद्र के व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस नियुक्ति पर सोनभद्र व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं जिला महामंत्री राजेश बंसल ने संयुक्त रूप से कहा कि मुकुंद स्वरूप मिश्रा का पूरा जीवन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए समर्पित रहा है। संगठन में उनके लंबे अनुभव, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी, युवा अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केसरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केसरी एवं मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू ने भी खुशी जाहिर की। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मुकुंद स्वरूप मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को गति मिलेगी तथा सरकार और व्यापारी समाज के बीच समन्वय और मजबूत होगा। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुकुंद स्वरूप मिश्रा को शुभकामनाएं दीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!