November 2, 2026 6:30 pm

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने बुढ़ीवार पुलिया के पास से दबोचा, मोबाइल फोन और 60 रुपये नकद बरामद

सोनभद्र। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को सुबह 6:10 बजे ग्राम रायपुर स्थित बुढ़ीवार पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निजामुद्दीन पुत्र आफताब, निवासी ग्राम रायपुर, थाना रायपुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना रायपुर में मु0अ0सं0 158/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 137(2), 115(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)ध और 3(2)(v) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन और 60 रुपये नकद बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, उपनिरीक्षक दीन दयाल, उपनिरीक्षक असफाक खान, मुख्य आरक्षी शशिकान्त और आरक्षी अखिलेश कुमार शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!