October 31, 2026 5:16 pm

पुलिस कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने की शपथ दिलाई। इस दौरान सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके संकल्प को याद किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। वहां भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!