October 31, 2026 5:15 pm

सरदार पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार योजना का शुभारंभ, आईटीआई-पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने देखा सीधा प्रसारण

सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर युवाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना (SVPSTPZ) शुरू की गई। शनिवार को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 10:30 बजे योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय आईटीआई, रॉबर्ट्सगंज में विद्यार्थियों को दिखाया गया। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य आनन्द कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक, रॉबर्ट्सगंज और ज्ञानगंगा आईटीआई में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर योजना के शुभारंभ को देखा। योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में पहल की गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!