October 31, 2026 3:55 pm

घर में मिला युवक का शव, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका से सनसनी

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, ओबरा के भलुआ टोला की घटना

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला में शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके घर में मिला। प्रारंभिक तौर पर युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। स्थानीय स्तर पर घटना की चर्चा बनी हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना की आधिकारिक सूचना मिलने की जानकारी नहीं थी। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!