October 30, 2026 5:10 pm

हाईवे पर ट्रक खड़े कर यातायात बाधित करने पर 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा

खनन बैरियर से बचने के लिए सड़क पर खड़े किए जा रहे थे ट्रक, जाम में फंसी एंबुलेंस

सोनभद्र। टोल प्लाजा के पास खनन बैरियर से बचने के उद्देश्य से हाईवे पर अनाधिकृत रूप से ट्रक खड़े कर यातायात बाधित करने के मामले में यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 16 वाहन स्वामियों और 16 चालकों समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। हाईवे पर ट्रकों के अनाधिकृत रूप से खड़े होने के कारण शक्तिनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना पर यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया और यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात बाधित करने और सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!