पन्नूगंज थानाध्यक्ष श्रीनिवास पाण्डेय-व सुर्या सिंह की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी,18,786 की रकम कराई वापस,पीडित ने पन्नूगंज पुलिस की सराहनीय कार्य पर जताया आभार
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की 18,786.96 रुपये की धनराशि उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई है।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन,क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।ओम प्रकाश शुक्ला निवासी ग्राम राठी,थाना पन्नूगंज के साथ साइबर ठगों ने 25,000 रुपये की ठगी कर ली थी। शिकायत मिलते ही पन्नूगंज साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए NCRP पोर्टल पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित बैंक खाते में धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद ट्रांजैक्शन से जुड़े साक्ष्य एकत्र कर बैंक से ई-मेल व पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया,जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई राशि में से 18,786.96 रुपये आवेदक के खाते में वापस कराई।धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने पन्नूगंज पुलिस एवं साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में श्रीनिवास पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक,थाना पन्नूगंज सूर्या सिंह आरक्षी,थाना पन्नूगंज शामिल रहे









