October 30, 2026 7:28 am

आशुतोष सिन्हा की लगातार दूसरी जीत पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने दी बधाई

स्नातक मतदाताओं का विश्वास सपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम: अविनाश कुशवाहा

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने आशुतोष सिन्हा को शानदार जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अविनाश कुशवाहा ने कहा कि आशुतोष सिन्हा की लगातार दूसरी जीत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व, पार्टी की जनहितकारी नीतियों तथा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं ने दोबारा विश्वास जताकर आशुतोष सिन्हा के प्रति अपना भरोसा व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आशुतोष सिन्हा सदन में स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षित बेरोजगारों के हितों के लिए मजबूती से आवाज बुलंद करेंगे।पूर्व विधायक ने कहा कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों, जनविश्वास और जनहित की राजनीति को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने आशुतोष सिन्हा को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!