बीजपुर बाईपास मार्ग पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई
सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बैढ़न-बीजपुर बाईपास मार्ग पर गुरुवार की शाम शांति नगर में भगवान दास यादव के घर के समीप राख से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर एनटीपीसी रिहंद के राख बांध से राख लोड कर अन्यत्र जा रहा था। इसी दौरान बैढ़न-बीजपुर बाईपास मार्ग पर शांति नगर में भगवान दास यादव के घर के पास अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, ट्रेलर किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटा, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
Author: Pramod Gupta
Hello









