October 30, 2026 7:27 am

नदी में पलटा हाइवा, बालू साइड पर मचा हड़कंप

जुगैल थाना क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, नदी में पलटे वाहन को निकालने की कोशिश का इंतजार

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर स्थित बालू साइड पर बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात बालू लोड करने जा रहा एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र में रुद्र माइनिंग एंड कंपनी को बालू खनन का पट्टा आवंटित है। बालू लोड करने के लिए हाइवा नदी में बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से बालू साइड की ओर जा रहा था। इसी दौरान रात के अंधेरे में वाहन अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह चालक और खलासी को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद नदी में पलटे हाइवा को खबर लिखे जाने तक बाहर नहीं निकाला जा सका था। घटना से बालू साइड पर कामकाज भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है। हालांकि, हाइवा किस वजह से अनियंत्रित हुआ और हादसे के पीछे क्या कारण रहे, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!