October 29, 2026 4:13 pm

पेयजल संकट दूर करने की पहल, पानी की टंकी का शिलान्यास

सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के वार्ड नंबर चार स्थित चुर्क बाजार में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। वार्ड में टुन्नू दास के घर के पास पानी की टंकी के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर चार के सभासद हिमांशु खत्री के आग्रह पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव की पहल से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। शिलान्यास के दौरान स्थानीय महिलाओं ने सभासद के साथ पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर वार्ड के लोगों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी की टंकी बनने से वार्ड में पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण होने वाली परेशानियां कम हो सकेंगी।सभासद हिमांशु खत्री ने कहा कि वार्ड के लोग लंबे समय से पेयजल समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव के सहयोग से टंकी निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड के घरों तक सुचारु रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए की गई इस पहल की सराहना करते हुए नगर पंचायत प्रशासन और सभासद के प्रति आभार जताया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!