October 29, 2026 4:13 pm

पुलिस का नशे पर प्रहार, एनडीपीएस एक्ट में चार गिरफ्तार,एक अभियुक्त पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज

सोनभद्र ।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 5 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस ने 28 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम परासी पांडेय में दबिश दी। मौके से चार प्लास्टिक के झोलों में रखा गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा संख्या 876/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विशाल उर्फ मोनू पुत्र रमाकान्त निवासी गोरडीहा, कामेश्वर उर्फ बबलू शर्मा पुत्र शारदा प्रसाद निवासी गोरडीहा, चन्दन कुमार पुत्र शंकर प्रसाद निवासी निपराज और सुरेश कुमार भारती पुत्र गिरजा प्रसाद निवासी बढ़ौली। सभी थाना रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले हैं।सभी अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। विशाल पर चोरी समेत 8 मुकदमे दर्ज हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!