October 28, 2026 3:08 pm

दो दुकानों से 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत तीन लाख रुपये

बिना वैध प्रपत्र के असुरक्षित तरीके से किया गया था भंडारण, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

सोनभद्र (बीजपुर) दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने मंगलवार 27 अक्टूबर को कस्बे में दो दुकानों पर चेकिंग के दौरान कुल 920 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। दोनों दुकानों पर पटाखों के भंडारण से संबंधित वैध प्रपत्र नहीं मिले। साथ ही पटाखों का भंडारण असुरक्षित तरीके से किया गया था, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी। पहली कार्रवाई रंजीत जायसवाल पुत्र स्वर्गीय धर्मनाथ जायसवाल निवासी कस्बा बीजपुर की दुकान पर की गई, जहां से 750 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। वहीं, दूसरी दुकान राजेन्द्र गुप्ता पुत्र इंद्रदेव गुप्ता की बताई गई है, जहां से करीब 170 किलोग्राम पटाखे मिले। मामले में थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 119/2026 के तहत धारा 9बी(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!