October 27, 2026 2:28 pm

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च का प्रावधान

सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को डायट परिसर, उरमौरा, रॉबर्ट्सगंज में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 225 जोड़ों का विवाह उनके रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। इनमें 216 हिंदू और नौ मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया तथा अन्य अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह समारोह में विकासखंड रॉबर्ट्सगंज के 38, करमा के 19, चतरा के 11, नगवां के पांच, दुद्धी के 15, म्योरपुर के 43, घोरावल के 29, चोपन के 21, कोन के आठ और बभनी के 24 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। वहीं, नगर पालिका क्षेत्र के 12 पात्र जोड़े भी विवाह बंधन में बंधे। इस प्रकार कुल 225 जोड़ों ने योजना का लाभ प्राप्त किया।जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शासनादेश के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें कन्या के दांपत्य जीवन की खुशहाली और गृहस्थी की स्थापना के लिए 64 हजार रुपये की सहायता राशि कन्या के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री प्रदान की गई। इसमें गद्दा, तकिया, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, लहंगा, चादर, प्रेस, डिनर सेट, सीलिंग फैन, मिष्ठान सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। वहीं, भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं पर प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अगला कार्यक्रम 15 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के मध्य प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग और पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!