October 25, 2026 3:12 pm

युवा संवाद कार्यक्रम: युवाओं और किसानों से रालोद से जुड़ने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने कहा—युवा संवाद से युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को मिला मंच

सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम क्षेत्रीय महासचिव पवन शुक्ला के संयोजन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज क्षेत्र के अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पंचू पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन अभय सिंह पटेल एवं मंदीप सिंह ने किया। युवा संवाद को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने युवाओं और किसानों का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय लोकदल से जुड़कर अपने भविष्य के नवनिर्माण में भागीदारी करें। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं की सक्रिय सहभागिता संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पंचू पटेल ने युवा संवाद कार्यक्रम की भव्यता की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

मां शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद चौधरी चरण सिंह को किया नमन

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोनभद्र पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल का जिले की सीमा से लेकर हिन्दुआरी तिराहे तक स्वागत किया गया। हिन्दुआरी तिराहे पर युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी और रालोद नेता ठाकुर रोहित सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें ट्रैक्टर पर बैठाकर हिन्दुआरी से चंडी होटल के रास्ते मां शीतला मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद किसानों के मसीहा एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंचने पर आयोजक मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर तथा काशी विश्वास जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी, रालोद मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, प्रदेश सचिव अभय पटेल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय भारती, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश पटेल एवं अनिल प्रताप सिंह, मीना पाल, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कलावती देवी, वीरेन्द्र मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री अनूप केशरी, सुधाकर दुबे, मुन्ना पटेल, सतानन्द पाण्डेय, आशुतोष, विजय केशरी, नितेश पटेल, कमलेश यादव, महेंद्र पटेल, शिवम, चन्दन सोनी, गुड्डू माली, राकेश अग्रहरी, राबिया शेख, समीना खान, जिला महासचिव, जिला सचिव चिन्ता मौर्या, रिन्की कोल, रेहाना बेगम, गीता मौर्या, किरन मौर्या, देवी भारती और वरुण चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!