October 24, 2026 2:26 pm

दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों सवार गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन-चांचीकला मार्ग पर देवाटन के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेमपुर निवासी धर्मराज (35 वर्ष) पुत्र शिवनाथ चांचीकला की ओर से आ रहे थे। वहीं, चांचीकला स्थित अपने घर जा रहे राजेश (38 वर्ष), पुत्र भिरगुन, की बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोन पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जानकारी के अनुसार खेमपुर निवासी धर्मराज का कोई परिजन नहीं है। ऐसे में ग्राम चांची कला के प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार जायसवाल अस्पताल पहुंचकर घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने और उपचार में सहयोग देने में जुटे रहे। उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!