भाग संख्या 259 में 176 मतदाताओं ने 125 डाले वोट 52 महिलाएं और 73 पुरुष मतदान में हुए शामिल
सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बीजपुर क्षेत्र के भाग संख्या 259 में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। यहां कुल 176 मतदाता पंजीकृत थे जिनमें से 125 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 52 महिलाएं और 73 पुरुष शामिल रहे।इस प्रकार कुल मतदाताओं में लगभग 71 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनावी गतिविधियों के बीच क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी देखने को मिली। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और जीत सिंह खरवार सहित क्षेत्रीय नेताओं ने दौरा किया। वहीं दुद्धी के उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान तथा क्षेत्राधिकारी विनायक प्रभाकर साहनी ने भी मतदान केंद्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।मतदान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों मौजूदगी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता देखने को मिली।मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विभिन्न राजनीतिक दलों को मिले मतों की वास्तविक स्थिति मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









