चोपन-ओबरा थानों के निरीक्षण पर पहुंची अपरपुलिस अधीक्षक मेविस टॉक,अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच,पुलिस कर्मियों को किया निर्देशित,प्रदर्शिता पर जोर
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक ने थाना ओबरा और थाना चोपन का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,कार्यालय,अभिलेखों के रखरखाव और मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मिशन शक्ति केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली और महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।एएसपी मेविस टॉक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और पीड़िताओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।साथ ही थाने पर आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नियमित गश्त व चेकिंग प्रभावी करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।









