October 24, 2026 4:17 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे घायल, एक की मौत

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 21 वर्षीय मामा धानू की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय भांजा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार नधिरा के सवाकुंड निवासी धानू अपने भांजे राहुल पुत्र गोला निवासी अंजानी को बाइक से छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान निमहवा पहरी के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस की पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने धानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!