October 24, 2026 4:18 pm

सोनभद्र में स्नातक निर्वाचन में 33.80%, शिक्षक निर्वाचन में 68 प्रतिशत मतदान

सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक जनपद में स्नातक निर्वाचन की अपेक्षा शिक्षक निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत काफी अधिक रहा। जारी आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन में कुल 16,812 मतदाताओं में से 5,683 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार स्नातक निर्वाचन में दोपहर दो बजे तक 33.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में कुल 1,738 मतदाताओं में से 1,182 मतदाताओं ने मतदान किया। शिक्षक निर्वाचन में अब तक 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक शिक्षक निर्वाचन में मतदान की रफ्तार स्नातक निर्वाचन से काफी आगे रही। मतदान प्रक्रिया निर्धारित स्थलों पर जारी रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!