October 24, 2026 5:08 pm

सोनभद्र में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

ओबरा और चोपन के बूथों पर पहुंचकर लिया मतदान व्यवस्था का जायजा, दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 18.07 और शिक्षक निर्वाचन में 46.31 प्रतिशत मतदान

सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत जनपद में चल रहे मतदान के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथ संख्या 256, इंटर कॉलेज ओबरा तथा बूथ संख्या 255, विकास खंड चोपन पहुंचकर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 18.07 प्रतिशत मतदान

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन में दोपहर 12 बजे तक कुल 16,812 मतदाताओं में से 3,039 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार स्नातक निर्वाचन में कुल मतदान प्रतिशत 18.07 रहा।

शिक्षक निर्वाचन में 46.31 प्रतिशत मतदान

वहीं, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन में दोपहर 12 बजे तक कुल 1,738 मतदाताओं में से 805 मतदाताओं ने मतदान किया। शिक्षक निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत 46.31 दर्ज किया गया। जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!