October 24, 2026 5:07 pm

कल सोनभद्र आएंगे युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल, युवा संवाद कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल शनिवार को सोनभद्र दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, सोनभद्र में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद कर संगठन के विस्तार, युवाओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों सहित विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं एवं विचारों को सुनना तथा राष्ट्र और समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। युवा राष्ट्रीय लोकदल, सोनभद्र की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं युवा साथियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। यह जानकारी युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रयागराज क्षेत्र के महासचिव एवं कार्यक्रम आयोजक पवन शुक्ला ने दी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!