October 21, 2026 8:09 am

कन्या पूजन हवन और भंडारे के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन

एक और निर्धन कन्या का विवाह कर समिति ने पेश की मिसाल

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का सोमवार को कन्या पूजन हवन और भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ।इस दौरान एक और निर्धन कन्या का विवाह संपन्न कराया गया।इसी के साथ इस वर्ष पूजा समारोह में सात निर्धन कन्याओं के विवाह कराकर समिति ने सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश किया।नौ दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह के अंतिम दिन कन्या पूजन और हवन संपन्न हुआ। इसके बाद आयोजित भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।समिति की ओर से सोमवार को सुनीता का विवाह मनोज के साथ संपन्न कराया गया। इससे पूर्व इसी दुर्गा पूजा समारोह में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है।इस प्रकार इस वर्ष कुल सात कन्याओं के विवाह संपन्न कराकर समिति ने जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बनने का सराहनीय प्रयास किया। समिति अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने कन्यादान कर नवदंपती को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। विवाह के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। आचार्य आदर्श कृष्ण ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया जबकि धनंजय शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जरूरतमंद बेटियों के विवाह की पहल ने आयोजन को सामाजिक संवेदना और सेवा का विशेष स्वरूप प्रदान किया। नौ दिवसीय महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर समाजसेवी अमरेश तिवारी, सीताराम शर्मा, विनोद गर्ग, मुन्ना प्रसाद, नागेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, बृजेन्द्र कुमार सिंह, रविंद्र गुप्ता, उमेश सिंह, हेमंत साव, शिवाकर झा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!