सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव में चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। चोर एक ग्रामीण के घर के सामने खड़े नए ट्रैक्टर की बैटरी खोल ले गए, वहीं दूसरे किसान के खेत से सिंचाई के लिए लगी पानी की मोटर चुरा ली। दोनों पीड़ितों ने मंगलवार को बीजपुर थाने में अलग-अलग लिखित तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नेमना निवासी बासदेव गुप्ता पुत्र लालचंद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 19 अक्टूबर को ही बैढ़न से नया महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदा था। रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर घर लाकर दरवाजे के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर ट्रैक्टर की नई बैटरी खोलकर फरार हो गए।नए ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने की घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।वहीं चोरी की दूसरी घटना में नेमना निवासी किसान अरविंद कुमार पुत्र नंदू गुप्ता के खेत को निशाना बनाया गया।उनके खेत में सिंचाई के लिए बावली पर रखी 1.5 एचपी की पानी की मोटर चोर उठा ले गए। पीड़ित किसान के मुताबिक इससे पहले भी वर्ष 2021 और 2024 में इसी स्थान से मोटर और मशीन की चोरी हो चुकी है। ऐसे में यह तीसरी बार है, जब उनके खेत से सिंचाई के उपकरण चोरी हुए हैं। एक ही रात दो चोरियों सेग्रामीणों में नाराजगी गांव में एक ही रात दो चोरी की घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने, चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









