October 16, 2026 2:51 am

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पति-पत्नी समेत तीन गंभीर घायल

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरंजन (41) पुत्र बगड़ अपनी पत्नी कबूतरी (38) के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP 65 DC 1561 से चोपन से कुरछा-सेमिया की ओर जा रहे थे। बताया गया कि दोनों सीएचसी चोपन में उपचार कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरछा की तरफ से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल संख्या UP 64 BF 4446 से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठठरा निवासी रामनिवास (24) पुत्र रामचंद्र सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को सड़क किनारे करा दिया गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!