सोनभद्र। कोन (मुना लाल जायसवाल) नव दुर्गा पूजा समिति चांची कला द्वारा पूजा-पाठ के बाद प्रोजेक्टर के माध्यम से रामायण सीरियल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार जायसवाल, समिति के संरक्षक किशोरी लाल वर्मा, गणेश प्रसाद एवं सचितानंद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा-अर्चना का कार्य पंडित महंत उमेश चौबे ने संपन्न कराया। इसके बाद प्रोजेक्टर के माध्यम से रामायण सीरियल का प्रसारण शुरू किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। कार्यक्रम का मंच संचालन अविनाश उर्फ लड्डू ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने सहयोग किया। उपस्थित समिति के सदस्य ,अध्यक्ष अमरेश कुमार गुप्ता, विदेशी लाल, मुकेश कुमार, रघुवंश, पचू राम, नन्हकू, अंगद, मनीष एवं आशीष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









