सोनभद्र। शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर मीरजापुर जनपद के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में आयोजित होने वाले मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत हिंदुआरी चौकी क्षेत्र से मीरजापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर निर्धारित अवधि के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।10 अक्टूबर 2026 को सुबह छह बजे से 21 अक्टूबर 2026 की रात 10 बजे तक थाना रॉबर्ट्सगंज की चौकी हिंदुआरी से मीरजापुर जनपद की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।पुलिस प्रशासन ने भारी वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। प्रतिबंधित मार्ग से आवागमन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नवरात्रि मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य मार्ग पर जाम की स्थिति को रोकना, दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम बनाए रखना है। पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा पर निकलने से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी प्राप्त करने और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









