– रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
सोनभद्र। नाबालिग पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित रूप से अवैध संबंध स्थापित करने के मामले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 829/2026 दर्ज है। प्रकरण में आरोपी पर नाबालिग पीड़िता की फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास गुप्ता पुत्र राजकुमार उर्फ राजू गुप्ता निवासी टीचर्स कॉलोनी अम्बेडकर नगर बैंक ऑफ बड़ौदा गली शिवाजी मिनी स्टेडियम के पास थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 351(3), 65(1), 64(2)(M) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 और 3/4(2) के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस थाना रॉबर्ट्सगंज के निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल विश्वकर्मा तथा कांस्टेबल सुशांत त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
Author: Pramod Gupta
Hello









