October 9, 2026 11:47 pm

जेई की मनमानी से सूख रही सैकड़ो बीघा फसल,किसान परेशान- डीएम से हस्तक्षेप की मांग

चतरा ब्लॉक के नसों बंदी का मामला पक्ष जानने के लिए किया गया काल जेई ने फोन उठाना उचित नहीं समझा-जेई से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के नर्सों बंधी से जुड़े सिलथम गांव में सिंचाई विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों का आरोप है कि बंधी प्रखंड के जेई द्वारा जानबूझकर सिलथम का स्विच नहीं खोला जा रहा है, जबकि पटना, गिरिया और पड़री की नहरें चुपके से खोल दी गई हैं।किसानों के अनुसार नर्सों बंधी में सिलथम का स्विच सबसे ऊपर है, नियमानुसार पहले उसी से पानी छोड़ा जाना चाहिए, लेकिन जेई तलहटी की नहरों को पानी दे रहे हैं। किसान पिछले एक हफ्ते से जेई को फोन कर गुहार लगा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि जेई कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में भेदभाव कर रहे हैं।किसानों ने जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि  सिलथम की नहर नहीं खोली गई तो चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।इस संबंध में जेई का पक्ष लेने के लिए कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!