दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बीजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने की।इस बैठक में क्षेत्र के दुर्गा पूजा आयोजकों, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों तथा डीजे संचालकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा उपस्थित लोगों से आयोजन से जुड़ी संभावित समस्याओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई जिस पर सभी ने क्षेत्र में पूर्ण शांति और सौहार्द का माहौल बताते हुए किसी भी तरह की समस्या से इनकार किया।प्रभारी निरीक्षक ने शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए अपील की कि पर्व के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से डीजे संचालकों और पूजा कमेटियों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









