October 10, 2026 1:33 am

सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित का संदेश लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा

– रामलीला मैदान से स्वर्ण जयंती चौराहा तक उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुनने के बाद निकली भव्य यात्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को राबर्ट्सगंज में भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सेवा ज्योति यात्रा से पूर्व राबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुना। इस दौरान घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत रामलीला मैदान से स्वर्ण जयंती चौराहा तक विशाल सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और संगठन की ओर से सेवा, समर्पण तथा जनकल्याण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक रजनीश रघुवंशी रहे। यात्रा में पार्टी के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं संगठनात्मक इकाइयों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिन्द ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के प्रति कार्यकर्ताओं और आमजन में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, वह संगठन की मजबूत सक्रियता का प्रमाण है। सेवा की भावना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के संस्कार में है और इसी भावना के साथ संगठन लगातार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को गति देना भी है। सेवा ज्योति यात्रा इसी भावना को समाज के बीच पहुंचाने का माध्यम है।

अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना संकल्प: नंदलाल गुप्ता

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है। भाजपा के कार्यकर्ता लगातार समाज के बीच रहकर सेवा कार्यों के साथ संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन की सहभागिता से ऐसे आयोजनों को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा की भावना के साथ निरंतर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, रामलखन सिंह, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर खरवार, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्या, शारदा खरवार, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, मंजू गिरी, जिला कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, अमित गोयल, विवेक तोमर, राकेश पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, संदीप पटेल, रामलाल चेरो, रामबली मौर्या, अंकुर सिंह, विजय चौहान, मनीष पटेल, सीमा गुप्ता, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, आशा विश्वकर्मा, संजय केशरी, शिवनाथ जायसवाल, हरीराम छवि सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!