October 10, 2026 1:30 am

रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने पर सर्वे कानूनगो निलंबित

सोनभद्र। शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने सूबेदार सिंह, सर्वे कानूनगो (प्रभारी पेशकार), कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी, तहसील ओबरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संबंधित कर्मचारी पर एक व्यक्ति से रुपये लिए जाने का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सूबेदार सिंह को निलंबित किया। निलंबन अवधि में उन्हें तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है। उन्हें संबद्ध कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अनुपस्थित नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा नियमानुसार प्रकरण की जांच कर अपनी आख्या प्रस्तुत की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!