सोनभद्र। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 65 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई।पोषण पोटली मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर की कुलपति प्रोफेसर शोभा गौड़ और रजिस्ट्रार राम नारायण सिंह के सौजन्य से वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रेम नाथ, जिला क्षय रोग अधिकारी कीर्ति आजाद बिंद और संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह मौजूद रहे। संचालन विमल कुमार सिंह ने किया।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रेम नाथ ने टीबी से बचाव और नियमित दवा सेवन के बारे में विस्तार से बताया। राम नारायण सिंह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल की प्रेरणा से चल रहे अभियान की सराहना की।प्राचार्य गोपाल सिंह ने कहा कि पोषण केवल महंगी चीजों में नहीं, बल्कि आंवला, गुड़, भूना चना, सत्तू और घर में उपलब्ध प्रोटीन युक्त सामग्री में भी भरपूर है।स्वास्थ्य विभाग ने अपील की कि तीन सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम में खून, सीने में दर्द, बुखार और वजन कम होने जैसे लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क जांच कराएं।









