October 10, 2026 1:32 am

10.250 किलो गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, कार बरामद

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 10 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त MARUTI FRONX कार भी बरामद की है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 5.10 लाख रुपये, जबकि वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान बिहारी मोड़ से करीब 50 मीटर आगे ग्राम परसौटी के पास संदिग्ध वाहनों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन तेजी से मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर घेराबंदी करते हुए वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से सफेद-लाल रंग के प्लास्टिक के बोरे में रखे पांच पैकेट बरामद हुए। जांच व भौतिक सत्यापन में पैकेटों में गांजा पाया गया, जिसका कुल वजन 10 किलो 250 ग्राम निकला। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान राजप्रकाश बौद्ध पुत्र जयप्रकाश निवासी परसौटी थाना पन्नूगंज उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पन्नूगंज में मु0अ0सं0 187/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को 6 अक्टूबर 2026 को रात 00:46 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक बरामद MARUTI FRONX वाहन के संबंध में भी धारा 60 एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 62/2025, धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस तथा धारा 3(1)द, ध और 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट का मामला भी दर्ज बताया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, उपनिरीक्षक अजीत कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल राम निवास यादव, हेड कांस्टेबल राघोवेन्द्र सरकार तथा कांस्टेबल लवकुश खरवार शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!