October 4, 2026 7:57 am

जीवित्पुत्रिका व्रत रख की पुत्रों की दीर्घायु की कामना

– जिउतबंधन बाबा की वेदी बना की पूजा, सुनी जिउतिया माता की कहानियां

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) पुत्रों की दुर्घायु की कामना के साथ ही महिलाओं ने जिउतिया व्रत रख विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। माताओं ने शनिवार को निर्जला व्रत रखा। सायंकाल जलाशयों में स्नान करर जगह-जगह इकट्ठी होकर पुत्रों की दीर्घायु और सुख समृद्धि की मनोकामनाएं कीं। जिउतबंधन बाबा की वेदी बनाकर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान जिमूतवाहन बाबा व पुत्रों से संबंधित कहानियां सुनीं। इसमें चिल्हो-सियारन की कहानियां भी प्रमुखता से शामिल रही। बता दें कि जिउतिया के दिन शनिवार को सायंकाल व्रती माताओं ने सरोवरों में स्नान करने के बाद घाट पर ही नेनुआ के पत्ते पर चिल्हो-सियारन के लिए खली, अक्षत, फूल के साथ ही दातुन और पानी आदि भी रखा। तत्पश्चात् थाली, परात में फल-फूल, वस्त्र आदि सामग्री लेकर निर्धारित स्थल पर एकत्रित हो गयी, जहां कुश से बनाये गये जिउतबंधन बाबा की वेदी की विधि-विधान से पूजन अर्जन की और जिउतिया माता से संबंधित कहानियां सुनी। अन्त में देवी गीत गाकर पूजा का समापन किया। जीवित्पुत्रिका पर्व के प्रति महिलाओं में उत्साह के साथ-साथ श्रद्धा तथा भक्ति का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था। माताओं ने पुत्रियों के लिए भी जिमूतवाहन बाबा से लम्बी उम्र की कामनाएं किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!