सोनभद्र (दुद्धी) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को उपशाखा तहसील दुद्धी में कार्यरत लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में शासन के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए मांगें पूरी किए जाने की मांग की। लेखपाल संघ की ओर से 2800 रुपये ग्रेड पे, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति समेत कुल आठ मांगें प्रमुख रूप से उठाई गई हैं। लेखपालों का कहना है कि लंबे समय से इन मांगों को लेकर शासन स्तर पर मांग की जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें कार्य बहिष्कार और धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरने के दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता जताई और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस दौरान जमकर नारेबाज़ी हो रही है। इस दौरान स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों सहित तमाम लेखपाल उपस्थित है।
Author: Pramod Gupta
Hello









