October 4, 2026 12:22 pm

गांधी जयंती पर साहू समाज का भव्य आयोजन

– एकजुटता का दिया संदेश, संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान।

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के बुटवेढवा ग्राम पंचायत स्थित रामलीला फड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर दुद्धी विधानसभा-403 साहू समाज समिति के तत्वावधान में भव्य गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड एवं गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड प्रमुख अजय कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में विकास स्वदेशी, प्रवक्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता तथा नंदलाल गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साहू समाज समिति के संरक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष पप्पू गुप्ता, सचिव सुभाष कुमार, कोषाध्यक्ष फूलचंद गुप्ता एवं समाजसेवी रामकुमार गुप्ता सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। वहीं सुमन गुप्ता, गगन गुप्ता, सुशिल गुप्ता, जितेन्द्र प्रसाद,संजय गुप्ता, बबलू गुप्ता, संपूर्णानंद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सियाराम गुप्ता, डोमन प्रसाद गुप्ता एवं ललन प्रसाद गुप्ता समेत अन्य सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी भूमिका की उपस्थित लोगों ने सराहना की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत एकता, आपसी सहयोग और संगठन से जुड़ाव में है। साहू समाज एवं तेली समाज के प्रत्येक सदस्य को चाहिए कि वह अपने आसपास के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करे और जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़ा रहे। वक्ताओं ने समाज के युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों के लोगों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम एकता, भाईचारे, सेवा और सामाजिक जागरूकता का मजबूत संदेश देकर संपन्न हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!