सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बीजपुर थाना परिसर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी जी के जीवन विचारों और उनके द्वारा दिए गए सत्य अहिंसा तथा स्वच्छता के संदेश को याद किया।प्रभारी निरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए बेहद प्रेरणादायी हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों को केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें अपने आचरण और कर्तव्य में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने बापू के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें थाना बीजपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









