October 5, 2026 7:19 am

एसपी अभिषेक वर्मा के अभियान का असर,शराब तस्करी पर कसा शिकंजा 3.58 लाख की सराब के साथ एक तस्कर अरेस्ट

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धी के तहत थाना मांची पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार कर 3.58 लाख की शराब और वाहन बरामद किया है।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त राकेश यादव पुत्र लालधारी यादव निवासी सोहदाग, थाना अधौरा, कैमूर (बिहार) को गिरफ्तार किया।अभियुक्त ने बताया कि वह शराब को पन्नूगंज क्षेत्र से कम कीमत पर खरीदकर अधिक लाभ के लिए रोहतास बिहार ले जा रहा था। उसके पास से विभिन्न ब्रांड की 95.34 लीटर अंग्रेजी शराब और 96 लीटर बीयर बरामद हुई।इस संबंध में थाना मांची पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया। बरामदगी में सफेद बोलेरो, शराब और बीयर शामिल है। कार्रवाई में उप निरीक्षक उमाशंकर गिरी, महेन्द्र प्रसाद यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।

 

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!