November 25, 2026 6:29 am

राशन वितरण की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी

– अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा खाद्यान्न, ओटीपी से भी ले सकेंगे राशन

सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सितंबर माह के लिए निर्धारित खाद्यान्न (गेहूं एवं चावल) के निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 कर दी गई है। पहले खाद्यान्न वितरण की तिथि 25 सितंबर तक निर्धारित थी। उन्होंने बताया कि कतिपय उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न एवं चीनी देर से पहुंचने के कारण लाभार्थियों को समय से राशन उपलब्ध नहीं हो सका। इसे देखते हुए सभी पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वितरण की अवधि बढ़ाई गई है। 29 सितंबर तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाएगा। जिन कार्डधारकों का किसी कारणवश अंगूठा बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है, वे मोबाइल ओटीपी के माध्यम से भी राशन प्राप्त कर सकेंगे। ओटीपी से वितरण की सुविधा 29 सितंबर को भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा कार्डधारक पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी अपनी सुविधा के अनुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए अपना खाद्यान्न समय से प्राप्त कर लें। साथ ही राशनकार्ड में शामिल सभी यूनिट/सदस्यों की ई-केवाईसी कराना भी सुनिश्चित करें। जिन कार्डधारकों या सदस्यों की ई-केवाईसी अभी लंबित है, वे अपनी उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर ई-केवाईसी करा लें, ताकि योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!