October 4, 2026 8:48 am

नासिक में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड गांव निवासी 27 वर्षीय युवक की महाराष्ट्र के नासिक जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार की शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। धौराकुंड गांव निवासी बिजेंद्र यादव (27) पुत्र रामविलास यादव महाराष्ट्र के नासिक जिले में अपने बड़े भाई राजेंद्र यादव के साथ तबेले में काम करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात काम से लौटने के बाद अचानक बिजेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान भोर में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर परिजनों ने संदिग्धता जताई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नासिक के सरकारी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को शुक्रवार को पैतृक गांव धौराकुंड लाया गया। शव देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और अन्य परिजन बिलखते रहे।परिजनों के अनुसार बिजेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था और उसका दो वर्षीय एक पुत्र भी है। कम उम्र में हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया। युवक की मौत को लेकर परिजनों द्वारा जताई गई आशंका के बाद मामले की परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!