September 26, 2026 4:01 am

चकबंदी अनियमितता के विरोध में 494 वें दिन भी जारी रहा जमीन बचाओं आंदोलन

O2014 से लम्बित हैं मांग-भाकियू लोक शक्ति का एलान, 494 दिन से डटे किसान

सोनभद्र। भैसवार गांव में चकबंदी अनियमितताओं के विरोध में किसानों का ‘जमीन बचाओ’ आंदोलन शुक्रवार को 494 वें दिन भी जारी रहा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चकबंदी में किसानों के हितों की अनदेखी हुई है। पूर्व में अधिकारियों की बैठकों में बड़ी संख्या में किसानों ने चकबंदी निरस्त करने पर सहमति दी थी, फिर भी समाधान नहीं हुआ किसानों के अनुसार 2014 और 2015 की बैठकों में चकबंदी निरस्त करने के पक्ष में बहुमत था। 2019 में तत्कालीन विधायक अनिल कुमार मौर्य ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर चकबंदी आयुक्त और उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की मांग की थी।जिला सचिव संजय कुमार यादव ने कहा कि लंबे समय से धरना चलने के बाद भी अधिकारी मौके पर समाधान के लिए नहीं पहुंचे। जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।धरने में राम प्रसाद मौर्य, गुंजन, राममूरत मौर्य, पारस, रामशेवक, सुभाष मौर्य, ओमप्रकाश गुप्ता, दालसिंगार, रामवृक्ष कोल समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!