September 26, 2026 4:00 am

ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण

– सीसीटीवी बैकअप, अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने गोदाम में लगे कैमरों, सीसीटीवी व्यवस्था, सीसीटीवी बैकअप तथा अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की जांच की। सीसीटीवी बैकअप की जांच के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि अनिल प्रधान के अनुरोध पर 14 सितंबर 2026 का बैकअप भी देखा गया, जो सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गोदाम परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप ईवीएम-वीवीपैट गोदाम की सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित की जाएं। ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गोदाम की निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी एवं बैकअप सहित अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करते रहने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहे। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जरूप सिंह पटेल, सीओ चकबंदी, लोक निर्माण विभाग एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!