September 26, 2026 4:00 am

सीबीएसई नेशनल में रेफरी बने रवि सिंह, पंजाब पुलिस के हेड कोच ने किया सम्मानित

सोनभद्र ।रेणुकूट। निवासी एवं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में नेशनल रेफरी के रूप में जिम्मेदारी निभाकर जिले का नाम रोशन किया है।हरियाणा के पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में 19 से 24 सितंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रवि सिंह ने निष्पक्षता और अनुशासन के साथ मुकाबलों का संचालन किया।समापन अवसर पर ऑब्जर्वर शिव कुमार, पंजाब पुलिस हेड कोच एवं महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया। शिव कुमार एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान डॉ. जोसेफ लिम, चेयरमैन 9 डैन कुक्कीवोन इंडिया नॉर्थ ब्रांच एवं सीनियर एडवाइजर कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया ने भी रवि सिंह को सम्मानित किया।चैंपियनशिप के संचालन में सीबीएसई स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर निखिल हंस, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी रवि कादयान और टूर्नामेंट डायरेक्टर सौरभ शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रवि सिंह ने सफलता का श्रेय कोच हरप्रीत सिंह और राकेश कुमार को दिया। रवि सिंह विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता हैं और एनआईएस कोच, नेशनल रेफरी एवं 4 डैन ब्लैक बेल्ट हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!