September 26, 2026 5:03 am

जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए ग्रामीणों को आगे आने का आह्वान

– प्रबोधन यात्रा के दौरान बभन डीहा में गोष्ठी का आयोजन

सोनभद्र (म्योरपुर) स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभन डीहा पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को प्रबोधन यात्रा के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान असर्फी सिंह परस्ते के अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि जल, जंगल, जमीन का संरक्षण के लिए ग्रामीणों को आगे आने की जरूरत है। केवल सरकार के भरोसे हम तीनों का सरंक्षण नहीं कर सकते। उन्होंने हवा, पानी में आई खराबी को लेकर भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि औद्योगिक प्रदूषण जिले के लिए चुनौती बन गया है। ग्राम निर्माण केंद्र खैराही के प्रबंधक एवं ग्राम स्वराज्य के क्षेत्रीय मंत्री शिव नारायण ने पंचायत के मजबूती के लिए ग्राम सभा और वार्ड को सक्रिय करना होगा। उन्होंने प्रेम भाई, गांधी, विनोबा के बताए रास्ते पर चलने के साथ मोटे अनाज के उत्पादन और भोजन में शामिल करने का आह्वान किया। कृष्ण कुमार ने संगठन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की चर्चा की साथ ही शौचालय के प्रयोग के फायदे गिनाए। मौके पर ग्राम स्वराज्य सभा के मंत्री अध्यक्ष और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!