September 26, 2026 5:03 am

बूथ स्तर पर मनाई जाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

– भाजपा जिला कार्यालय में तैयारियों को लेकर होगी महत्वपूर्ण बैठक

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जनपद के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाए जाने को लेकर शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में होगी। इसमें बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों, रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जयंती कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने की बात कही गई है। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके सामाजिक दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं एवं आमजन को अवगत कराया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, शम्भू सिंह, महेश्वर चंद्रवंशी, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्य, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, मंजू गिरी, मीनू चौबे, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी तथा सतेंद्र आर्या सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!